BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर में कोचिंग स्टाफ की गुंडागर्दी, होम ट्यूटर की सरेराह पिटाई, पत्नी-बच्चे के सामने किया हमला, विरोध में भड़के संगठन, थाना प्रभारी पर उठे सवाल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित आचार्य कोचिंग इंस्टीट्यूट में बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। कोचिंग स्टाफ द्वारा एक होम ट्यूटर की सरेराह पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक इलाके में ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। बुधवार को वह कोचिंग के कुछ छात्रों से बातचीत कर रहा था, तभी इंस्टीट्यूट के शिक्षकों ने उस पर अपने ट्यूशन का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान पीड़ित की पत्नी और मासूम बच्चा भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान कोचिंग स्टाफ ने गाली-गलौज और धमकी भी दी।

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन और NSUI के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इंस्टीट्यूट के बाहर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और थाना प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सूत्रों के अनुसार, पीड़ित ट्यूटर ने कोचिंग प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तारबहार थाना प्रभारी ने मामले में समझौता कराने की कोशिश की और आरोपियों की गिरफ्तारी में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां तक कि मीडिया से बातचीत में उन्होंने मामले को आपसी विवाद बताते हुए पल्ला झाड़ने की कोशिश की। हालांकि, जब प्रार्थी ने समझौते से इंकार किया तो पुलिस ने मजबूरी में आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया।

अब तारबहार थाना पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रहे हैं, जबकि वायरल वीडियो में कोचिंग स्टाफ की बर्बरता साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों और संगठनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही थाना प्रभारी द्वारा मीडिया में दी गई भ्रामक जानकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस के उच्च अधिकारी इस गंभीर मामले को कितनी तत्परता से लेते हैं और पत्नी-बच्चे के सामने सरेराह मारपीट करने वाले आरोपियों पर कब सख्त कार्रवाई होती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....