ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिल दहला देने वाला खुलासा…4 महीने से लापता किशोरी की हत्या, प्रेमी ने जंगल में दफनाया था शव, कंकाल बरामद……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र से चार महीने पहले लापता हुई 16 वर्षीय संगीता रजक की गुमशुदगी अब हत्या में बदल गई है। पुलिस ने चार माह बाद बतौली थाना क्षेत्र के चिरगा जंगल में गड्ढे से उसका कंकाल बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के नाबालिग प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए हत्या की बात कबूल कर ली। सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली संगीता रजक (16) अंबिकापुर के पटपरिया में सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। 4 अगस्त 2025 को वह अपने कमरे से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गांधीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सहेलियों ने पुलिस को बताया कि संगीता का लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवक से प्रेम संबंध था और दोनों अक्सर फोन पर बात करते थे। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहाँ उसने संगीता की हत्या कर शव को जंगल में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस, न्यायिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, एसडीओपी, फॉरेंसिक टीम एवं डॉक्टरों की मौजूदगी में चिरगा जंगल में खुदाई कराई गई। गड्ढे से संगीता का कंकाल और उसके पास दबा हुआ बैग बरामद किया गया। बैग में मिली दो जिंस और कपड़ों के आधार पर मां और सहेलियों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने कंकाल से हड्डियों का सैंपल लिया है। पहचान होने के बावजूद शव का DNA टेस्ट कराया जाएगा ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संगीता उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, जबकि वह दूसरी जाति का था। संगीता ने उससे कहा था कि वह उसके घर रहने के लिए आ रही है। इससे परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। 3 अगस्त को आरोपी बाइक से अंबिकापुर पहुंचा और संगीता से मिला। अगले दिन वह घूमाने के बहाने उसे चिरगा जंगल ले गया। वहां उसने पहले सिर पर पत्थर से हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को गड्ढे में डालकर पत्थरों से ढक दिया और बैग को भी वहीं दबा दिया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...