BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; हाईकोर्ट वकील की संदिग्ध मौत, जांच पर उठे सवाल, वकीलों ने स्पेशल टीम की मांग की…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हाईकोर्ट के वकील राहुल अग्रवाल की संदिग्ध मौत पर पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस इसे सुसाइड या हादसा बता रही है, लेकिन परिजन और वकील इसे संदिग्ध मौत मान रहे हैं। राहुल 10 नवंबर की रात एक दोस्त के घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनकी बाइक पुराने अरपा पुल के पास खड़ी मिली। करीब 22 घंटे बाद उनकी लाश अरपा नदी से मिली। शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। वकीलों ने कलेक्टर और एसएसपी से मिलकर स्पेशल टीम बनाकर जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह साधारण दुर्घटना या आत्महत्या नहीं लगती। वकीलों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और घटनास्थल के साक्ष्यों की गहराई से जांच जरूरी है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। घटना वाली रात राहुल अपने दोस्तों के साथ थे। अगली सुबह उनकी लाश मिलने से परिवार और वकील समुदाय में गहरी चिंता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...