Raftaar News Cg

मस्तूरी थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं, पुलिस की हाथ खाली…! ज्यादातर चोरी बाजार के दिन…! व्यापारी संघ एवं ग्रामीणों ने सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन…? 

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) तेजी से बढ़ने लगी वाहन चोरी की वारदातों ने आम लोगों के जेहन में असुरक्षा का भाव उपजा दिया। एक के बाद एक हो रही वारदातों के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। इन वारदातों ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में इस समय वाहन चोर गिरोह का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जहां रोजाना मस्तूरी के किसी ना किसी स्थान से वाहन चोरी होने की घटना सामने आ रही है इन्हीं समस्याओं को लेकर मस्तूरी के ग्रामीणों व व्यापारी संघ ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर वाहन चोरी रोकने की मांग की ।

बाजार के दिन होती है सबसे अधिक चोरी:-

उक्त विषय में मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी में सोमवार व शुक्रवार बाजार के दिन सबसे अधिक वाहन चोरी की घटनाएं घटित हो रही है, जिस पर लगाम लगाने पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि सोमवार व शुक्रवार को मस्तूरी में साप्ताहिक बाजार भराता है, जिसमें आसपास के करीब 25 से अधिक ग्रामों के ग्रामीण खरीदी करने पहुंचते हैं, इस दौरान भीड़ का माहौल होता है, जिसका लाभ उठाकर चोर गिरोह बाइक चोरी कर फरार हो जाता है ।

विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग:-

मस्तूरी के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को दिये ज्ञापन में मस्तूरी में पुलिस विभाग द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की मांग की है, ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन पत्र के माध्यम से कहा है कि पुलिस अन्य जिलों की तर्ज पर स्पेशल टीम बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए।

अब तक चोरी हुई कुछ बाइको की जानकारी:-

मामला 1:-

बाइक मालिक – लक्ष्मी दास मानिकपुरी

पंजीकरण संख्या। – सीजी10एके2179

मॉडल का नाम – पैशन प्रो

पंजीकरण वर्ष- 2017

रंग – काला

इंजन नं.- HA10ACHHI61085

चास्सिस संख्या। – MBAHAR189HHL28507

चोरी दिनांक व स्थान – 24/03/2023 घर के सामने गुरुकुल मस्तूरी

मामला 2:-

बाइक मालिक – अनिल कुमार

पंजीकरण संख्या। – सीजी10एनसी5475

मॉडल का नाम – एचएफ डीलक्स

पंजीकरण वर्ष- 2013

रंग – नीला और काला

इंजन नंबर- HA11EFD9J22342

चास्सिस संख्या। – एमबीएलएचए11ईडब्ल्यूडीएसजे16114

चोरी दिनांक और स्थान – 20/03/2023 दोपहर 1:40 घर के सामने

मोबाइल नहीं है। –

मामला 3:-

बाइक मालिक – महा सिंह पोर्ते

पंजीकरण संख्या। – सीजी 10AG3534

मॉडल का नाम – एचएफ डीलक्स

पंजीकरण वर्ष- 2017

रंग – नीला और काला

इंजन नंबर- HA11ENHGC11158

चास्सिस संख्या। – एमबीएलएचएआर202एचजीसी07528

चोरी दिनांक व स्थान – 20/02/2023 को दोपहर 2 बीजे, दुकान के सामने मल्हार रोड मस्तूरी

मोबाइल नहीं है। –

मामला 4:-

बाइक मालिक – प्रकाश कुमार अवस्थी

पंजीकरण संख्या। – सीजी10ईपी2616

मॉडल का नाम – सीबी शाइन

पंजीकरण वर्ष- 2012

रंग – ग्रे

इंजन नंबर- JC36E2641488

चास्सिस संख्या। – ME4JC36CAC8411968

चोरी दिनांक व स्थान – 25/11/2022 घर के सामने पुराना बाजार मस्तूरी

मोबाइल नहीं है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...