ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

भाई-बहन की हत्या कांड का हुआ खुलासा, दिल दहला देने वाली वारदात, 13 साल की नाबालिग ने भाई-बहन को कुएं में धकेल कर की हत्या, प्रॉपर्टी विवाद और गुस्सा बनी वजह……

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में रविवार को सामने आई दो मासूम बच्चों की मौत की घटना अब हत्या का मामला साबित हुई है। छुईखदान थाना क्षेत्र के झुरानदी गांव में 4 वर्षीय करण वर्मा और 2 साल की राधिका की लाश घर के पास बने कुएं में मिली थी। शुरू में हादसा समझे जा रहे इस मामले की पुलिस जांच ने चौंकाने वाला सच उजागर किया है, इन दोनों की हत्या 13 साल की पारिवारिक नाबालिग बच्ची ने की थी। पुलिस पूछताछ में नाबालिग ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं 4 साल का करण अक्सर उसे “चोर-चोर” कहकर चिढ़ाता था। इसी गुस्से और बदले की भावना में उसने मौका पाते ही दोनों को मौत के घाट उतार दिया। 9 नवंबर की सुबह करण और राधिका घर के पास बने कुएं के पास खेल रहे थे। इसी दौरान नाबालिग बच्ची ने पहले करण को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया। यह दृश्य उसकी 2 वर्षीय बहन राधिका ने देख लिया और रोने लगी। डर के कारण राज़ खुलने की आशंका से नाबालिग ने उसके मुंह पर रूमाल बांधा और उसे भी कुएं में धकेल दिया। सुबह करीब 8 बजे दोनों बच्चों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान परिवार को कुएं में बड़े बेटे का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरपंप से पानी निकालकर बच्ची का शव भी बाहर निकाला गया। राधिका की लाश कुएं के अंतिम छोर पर फंसी हुई मिली। इस घटना के बाद पूरा गांव सदमे में है। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि किशोर उम्र की बच्ची इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और उसे किशोर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह घटना न केवल भयावह है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव कैसे बच्चों तक को प्रभावित कर सकते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...