BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रेल हादसा, एक और घायल यात्री की मौत, मृतकों की संख्या पहुँची 12……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में 4 नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे का दर्द अब भी कम नहीं हुआ है। हादसे में घायल एक और यात्री पवन गढ़ेवाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत के साथ इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि कई घायल अब भी सिम्स और रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक, पवन गढ़ेवाल गंभीर रूप से घायल थे और उनका इलाज सिम्स अस्पताल बिलासपुर में चल रहा था। डॉक्टरों की देखरेख में उनकी हालत में सुधार आया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे और वहीं उनकी देखभाल की जा रही थी। लेकिन रविवार देर रात पवन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन तत्काल उन्हें फिर सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। परिजन सदमे में हैं जिन्होंने सोचा था कि उनका बेटा खतरे से बाहर है, वही अब हमेशा के लिए चला गया। उधर, हादसे में घायल कई यात्री अब भी सिम्स और रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं, जहां डॉक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...