ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

खौफनाक वारदात; सूटकेस में मिला पति का शव..पत्नी बोली “मैंने मार दिया”, फोन पर बेटी को किया कबूलनामा..!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बंद हालत में मिली। मामले में पुलिस ने पत्नी को मुख्य आरोपी मानते हुए हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपिया पत्नी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें महाराष्ट्र रवाना की गई हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संतोष भगत उम्र 43 वर्ष निवासी भिंजपुर के रूप में हुई है। उसकी पत्नी मुंबई में काम करती थी और हाल ही में गांव लौटी थी। बताया जा रहा है कि 7 नवंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान मृतक की बेटी, जो कोरबा में रहती है, उसको फोन पर माता-पिता के बीच विवाद की आवाजें सुनाई दी थीं। अगले दिन पत्नी ने उसी बेटी को फोन कर हत्या की बात खुद बताई, साथ ही कहा कि उसने शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में डाल दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर बेटी अपने पति के साथ 9 नवंबर को गांव भिंजपुर पहुंची और अपने बड़े पिताजी विनोद मिंज को पूरी बात बताई। इसके बाद थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक के घर की तलाशी ली, जहां लाल रंग के ट्रॉली सूटकेस में शव बरामद हुआ। गवाहों की मौजूदगी में सूटकेस खोलने पर कंबल में लिपटा शव मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपिया की तलाश में पुलिस की टीमें महाराष्ट्र रवाना की गई हैं। एसएसपी ने कहा कि हत्या के कारणों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...