ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी की खुशियां मातम में बदली: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर, टेंट सामान ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत…एक की हालत गंभीर!

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब टेंट का सामान ले जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 35 वर्षीय देवांगन सिदार की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, देवांगन सिदार ग्राम ठाकुरपोड़ी का निवासी था और बिजली विभाग में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। 5 अप्रैल से उसके घर में शादी के कार्यक्रम शुरू हुए थे। 8 अप्रैल को उसकी बारात जशपुर जिले के कोतबा गई थी, जबकि 9 अप्रैल को ठाकुरपोड़ी में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। सभी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 10 अप्रैल की शाम देवांगन सिदार अपने चाचा संजय सिदार के ट्रैक्टर में टेंट का सामान लोड कर अपने दोस्तों के साथ पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। रास्ते में सतीपारा सरपंच के घर के पास अचानक ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से देवांगन सिदार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उसके साथ मौजूद सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार भी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। देवांगन की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नंदन झरिया के पास रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। अन्य दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि सीमोन एक्का की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद 11 अप्रैल को देवांगन सिदार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया है। स्थानीय लोगों ने वाहनों की तकनीकी जांच और सुरक्षा उपायों को लेकर सख्ती की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ...