ChhattisgarhRaftaar News Cg

पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत……

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) भानुप्रतापपुर में कांग्रेस पार्टी को गहरा सदमा पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। शुरुआती आशंका है कि उन्हें देर रात हार्ट अटैक आया होगा। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के दौरान तड़पने से उनके बिस्तर के पास जल रहे अलाव में आग भड़क गई, जिसने उनका पूरा बिस्तर अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रात में सीने में दर्द की शिकायत पर पुसऊ राम दुग्गा ने परिजनों से मालिश करवाई थी। ठंड से बचने के लिए उनके कमरे में बिस्तर के पास अलाव जलाया गया था। देर रात अन्य कमरों में सो रहे परिजनों ने अचानक सामान जलने की आवाज सुनी। जब वे कमरे में पहुंचे तो पुसऊ राम दुग्गा को जलती हुई अवस्था में पाया। आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने तुरंत शव को बाहर निकालकर घटना की सूचना भानुप्रतापपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना से परिवार सहित पूरे जिले में शोक की लहर है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि पुसऊ राम दुग्गा की मृत्यु कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....