BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर के प्लांट भीतर दर्दनाक हादसा; ट्रेलर वाहन बेक करते समय चपेट में आया कर्मचारी..मौके पर मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर से लगे निरतु गांव स्थित कॉल बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला परिवहन के लिए बैक हो रहा एक भारी ट्रेलर प्लांट कर्मचारी खगेश पटेल को कुचल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण प्लांट के अंदर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हंगामा करने लगे। उन्होंने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कंपनी के मालिक प्रवीण झा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस से जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेलर चालक से पूछताछ जारी है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि प्लांट परिसर में यह लापरवाही कैसे हुई। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे प्रबंधन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार..... बिलासपुर; पारिवारिक विवाद में चाचा ने दो साल की भतीजी को जलते चूल्हे में बैठाया, इलाज के दौरान मौत..... गणेश उत्सव से पहले सीपत पुलिस का अलर्ट; DJ बैन, सड़क पर पंडाल नहीं..नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई! सीपत; 40 साल से जिस जमीन पर खेती, उसी से बेदखली का दबाव..रविवार को खेत नापने पहुंचे पटवारी, कोर्ट मे... 100 प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच; NTPC सीपत में ‘संकल्प’ निःशुल्क कोचिंग का शुभारंभ..NE... कोर्ट को दरकिनार कर ऑफलाइन खेल; बिलासपुर तहसील में राजस्व प्रकरणों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल... बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम!