ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा, कैप्सूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नरियारा नगर पंचायत में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार अतुल कुमार साहू को एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अतुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर उसके साथ सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। आक्रोशित लोग पंचनामा कराने से भी इनकार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते और कार्रवाई का आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम जारी रहेगा। मौके पर थाना मूलमुला प्रभारी सहित पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....