ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
बेकाबू कार ने मचाई तबाही, महिला समेत तीन की मौत, चालक फरार……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के धरमजयगढ़ इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। एक महिला और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रामपुर गांव की रहने वाली ललिता मिंज (35) किसी काम से खम्हार गांव आई थीं। वह सड़क किनारे खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने सामने से आ रही बाइक को भी रौंद दिया। बाइक सवार अमित किंडो और फकीरचंद पटेल की भी मौके पर मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और जांच शुरू कर दी है।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
