ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाइयों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, तीनों भाई जयराम नागवंसी, ओम प्रकाश नागवंसी और लिंगूराज नागवंसी, एक ही बाइक पर सवार होकर लोहांडीगुड़ा से रायगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में परसदा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयराम नागवंसी और ओम प्रकाश नागवंसी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लिंगूराज नागवंसी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परसदा क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक बढ़ गया है और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...