ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सड़क हादसा, स्कूल जा रही 6वीं की छात्रा की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में स्कूल जा रही एक मासूम छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच सुबह करीब 9 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, छात्रा छाया साहू ग्राम धरमपुरा की रहने वाली थी। वह रोज की तरह साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। तभी खैरागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक माधवन यादव ग्राम गोरपा का रहने वाला है, जो लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना पर धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। छाया के परिजनों ने बताया कि वह बहुत होनहार थी और रोजाना साइकिल से स्कूल जाती थी। उसकी मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि धमधा-खैरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक है। कई बार शिकायत के बावजूद सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...