BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; साप्ताहिक जनदर्शन: कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं..खैरा गांव में सरकारी रास्ता बाधित करने की शिकायत पर जांच के निर्देश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के दूर-दराज इलाकों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर आवेदकों से मुलाकात की और उनके आवेदन लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार भी मौजूद रहे। जनदर्शन में लोगों ने व्यक्तिगत व सामुदायिक हित से जुड़े कई मुद्दे रखे। कलेक्टर ने हर मामले पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के ग्राम खैरा के ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव के ही धीरेन्द्र कुमार साहू ने सरकारी रास्ते पर मकान निर्माण शुरू कर दिया है, जिससे किसानों को खेत से घर और खलिहान तक फसल ले जाने में परेशानी हो रही है। इस पर कलेक्टर ने आवेदन को एसडीओ कोटा को भेजते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम सारधा के सरपंच ने कलेक्टर से मिलकर उचित मूल्य की दुकान हेतु भवन निर्माण की मांग की। फिलहाल पंचायत भवन में ही राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत बिल्हा को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम दर्रीभाठा के बांके विश्वकर्मा और रोहित चंद्राकर ने बताया कि गांव के ही निर्दोष चंद्राकर ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया है और नल जल योजना के सार्वजनिक नल को भी अपनी बाउंड्रीवॉल में शामिल कर लिया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीओ मस्तूरी को जांच के आदेश दिए। ग्राम पंचायत पत्थरखान के ग्रामीणों ने अटल चौक से सुलभ शौचालय तक सड़क निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर कच्ची सड़क होने से आवागमन में दिक्कत होती है, विशेषकर रात के समय। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम सारधा के आश्रित ग्राम खेकसही के ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत उन्हें अब तक पेयजल सुविधा नहीं मिली है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता को जांच कर शीघ्र सुधार के आदेश दिए। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर वहां राशन वितरण केंद्र शुरू करने के लिए खाद्य नियंत्रक को निर्देशित किया। मोपका निवासी हेमंत कुमार राठौर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी से संबंधित आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस प्रकरण को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) को सौंपा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...