Raftaar News Cg

जाँजी में शिव महापुराण कथा एवं हास्य कवि सम्मेलन 7 से, तैयारी में जुटे ग्रामवाशी

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ग्राम जाँजी में मां काली मंदिर चौक में श्री शिव महापुराण एवं सप्त दिवसीय एक कुण्डीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन रखा गया हैं। यह शिव महापुराण 7 जनवरी को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होकर 13 जनवरी तक दोपहर 2.30 से शाम 06.30 बजे तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह 8 बजे रुद्र अभिषेक, हवन एवं आरती होगी। इस शिव महापुराण में कथा वाचक पं. उर्वशिनंदन तिवारी होंगे साथ ही यज्ञाचार्य पं. उमाशंकर, पं. अमित, पं. लखेश्वर, पं. अक्षय दुबे एवं पं. तामेश्वर तिवारी होंगे। यह शिव महापुराण का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा रखा गया हैं, जिसकी तैयारी पुरे ग्राम के लोग जुटे हुए हैं।

*जाँजी में हास्य कवि सम्मेलन भी 7 को*

शनिवार को श्री शिव महापुराण एवं सप्त दिवसीय एक कुण्डीय रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर कृति कला एवं साहित्य परिषद सीपत द्वारा शाम सात बजे मां काली मंदिर के सामने विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया हैं। इस विराट हास्य कवि सम्मेलन में बंशी धर मिश्रा, कृष्णा भारती, ईश्वर आरूग, शशिभूषण स्नेही, अशरफी लाल सोनी, प्रियंका, केशिका साहू, गुलशन खम्हारी, शरद यादव सहित हास्य, ओज, वयंग्य, श्रृंगार एवं गीत के कई कविगण के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इस विराट हास्य कवि सम्मेलन में भारी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रहेगी। उक्त जानकारी हास्य कवि शरद यादव ने दी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...