ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पारिवारिक विवाद में बेटे ने की मां की पिटाई, इलाज के दौरान मौत..आरोपी बेटा गिरफ्तार!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुआ कापुटोली में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुलेंद्र राम (27 वर्ष) निवासी महुआ कापुटोली ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच वह अपने खेत में घास काट रहा था। इस दौरान गांव से झगड़े की आवाज सुनाई देने पर वह घर लौटा, जहां गांव की एक लड़की ने बताया कि सुंदर साय अपनी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है और मारपीट कर रहा है। सूचना पर प्रार्थी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि गेंदी बाई (60 वर्ष) के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे सूजन हो गई थी। ग्रामीणों ने घायल गेंदी बाई को तत्काल सन्ना अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जशपुर और फिर डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया। इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर जब उन्हें अंबिकापुर लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गेंदी बाई की मौत चोटों के कारण हत्यात्मक पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे सुंदर साय (21 वर्ष) निवासी महुआ कापुटोली के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2) और 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...