BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; इंदिरा सेतु के नीचे मिला अधजला शव, मची सनसनी..……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में इंदिरा सेतु के नीचे एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव से उठती तेज दुर्गंध से राहगीर रुक गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सिविल लाइन थाना प्रभारी और एफएसएल टीम पहुंची। जांच में पता चला कि शव दो से तीन दिन पुराना है और सड़ चुका था। मृतका की उम्र करीब 40 से 45 साल बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि महिला भीख मांगकर गुजारा करती थी, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। संभव है कि महिला की मौत कहीं और हुई हो और शव को पुल के नीचे फेंका गया है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पहचान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...