BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अधिवक्ता की करतूत: शादी का प्रलोभन देकर अधिवक्ता ने किया शारीरिक शोषण, विरोध करने पर मारपीट..पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला संबंधी अपराधों पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कोर्ट आने-जाने के दौरान एक महिला से नजदीकी बढ़ाकर शादी का झूठा प्रलोभन दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। मामला थाना सरकंडा क्षेत्र का है। पीड़िता ने 2 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका अपने पति से चल रहे एक प्रकरण के सिलसिले में कोर्ट आना-जाना होता था। इसी दौरान उसकी पहचान अधिवक्ता पवन अवस्थी पिता राम प्रसाद अवस्थी उम्र 45 वर्ष निवासी नंदेश्वर मंदिर के पास, चांटीडीह से हुई। अधिवक्ता ने उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, लेकिन जब पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर 3 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...