BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान कल से शुरू…बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुंचकर लेंगे जानकारी..3800 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जुटे, 1815 मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान जिले में 4 नवम्बर से शुरू होकर 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। इस अभियान में जिले के 3800 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) को आवश्यक जानकारी प्रदान कर अभियान में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके। अभियान जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों कोटा, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी में चलाया जाएगा। कोटा में 232, तखतपुर में 348, बिल्हा में 262, बिलासपुर में 271, बेलतरा में 308, मस्तुरी में 394 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर नियुक्त बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, सर्वेक्षण फॉर्म भरवाएँगे और आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेंगे। एकत्रित जानकारी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को सौंपी जाएगी। बीएलओ यह सुनिश्चित करेंगे कि हर मतदाता का नाम, पता और विवरण सही रूप में दर्ज हो। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या चूक पाई जाती है, तो मतदाता दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध……..

जो नागरिक ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं, वे https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वालों के दस्तावेजों का सत्यापन भी बीएलओ द्वारा किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...