ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, ममेरे भाई थे दोनों…..

कांकेर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलेझर में रविवार को तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चंद्रहास कोरेटी (7) और सूर्यकांत परतेती (9) के रूप में हुई है। दोनों ममेरे भाई थे। दोनों घर के पास खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गए और नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। तालाब में मौजूद एक महिला ने बच्चों को डूबते देखा और शोर मचाया। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; हाइवा की रफ्तार बनी काल: 4 साल के मासूम को कुचलकर ली जान...ग्रामीणों का फूटा गुस्सा! शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म: डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप; आरोपी गिरफ्तार! रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई: नाबालिग से छेड़छाड़; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार! जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: उड़ीसा से कारों में तस्करी कर ला रहे थे मादक पदार्थ; 76 किलो गांजा जब्... कोरबा में 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा: तीन महिलाएं बनती थीं ग्राहक; ध्यान भटकाकर पार करते थे ... बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सघन चेकिंग और रेड अभियान जारी; 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर सख्त कार... समग्र शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप: भुगतान के बदले रिश्वत मांगने का मामला गरमाया; ठेकेदार ने ... रायगढ़ में जमीन विवाद के चलते बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार! प्रदेश सचिव रंजेश सिंह की पहल रंग लाई: निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर सख्ती; मुख्य सचिव के आदेश के बा... जांजगीर-चांपा में नकाबपोश बदमाशों की सनसनीखेज गोलीबारी, एक की मौत...दूसरा घायल!