ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवा ठेकेदार की पत्नी ने ऑनलाइन सल्फास मंगाकर की आत्महत्या……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अंबिकापुर के नावापारा निवासी युवा ठेकेदार सुधाकर सिंह (37) की पत्नी निशा सिंह (34) ने मंगलवार को ऑनलाइन सल्फास की गोलियां मंगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया। जानकारी के अनुसार, सुधाकर सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ वसुंधरा कॉलोनी में रहते थे। मंगलवार को निशा सिंह ने सल्फास खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। करीब 15 साल पहले निशा और सुधाकर ने लव मैरिज की थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी 14 साल और छोटी 8 साल की है। बताया गया कि कुछ समय पहले सुधाकर सिंह के घर में अचानक आग लग गई थी, जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। इसके बाद से परिवारिक तनाव बढ़ गया था। इसी विवाद के चलते पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। सुधाकर अपनी पत्नी और बेटियों के साथ पैतृक घर नावापारा में रहने लगे थे, लेकिन निशा वहां नहीं रहना चाहती थी। वह दोबारा वसुंधरा कॉलोनी लौट आई थी। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठाया। गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि निशा सिंह ने ऑनलाइन वेबसाइट से सल्फास खरीदा था। गौरतलब है कि सल्फास का इस्तेमाल अनाज को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है, लेकिन यह अत्यंत खतरनाक जहर है। इसके बावजूद यह आसानी से ऑनलाइन बेचा जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....