BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

पिकनिक मनाने गई खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबे जीजा-साले की मौत, तीसरे दिन मिला साले का शव…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनाथ नदी स्थित उड़नताल एनीकट में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे में तीसरे दिन सोमवार को लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया। घटना में रेलवे कर्मचारी संतोष राम की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि उसका साला अनुज रविवार तक लापता था। जानकारी के अनुसार, बिल्हा निवासी संतोष राम शनिवार को अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने शिवनाथ नदी के किनारे गया था। दोपहर करीब तीन बजे वह नहाने के लिए एनीकट में उतरा, तभी तेज बहाव के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में जा गिरा। संतोष को डूबता देख उसका साला अनुज भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही तेज धार में बह गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रविवार सुबह संतोष राम का शव एनीकट से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला, जबकि अनुज की तलाश जारी रही। आखिरकार सोमवार सुबह ग्राम उरगन क्षेत्र में, घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर अनुज का शव नदी में तैरता मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची SDRF और पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने लोगों से नदी और एनीकट जैसे गहरे जलाशयों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...