BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत; जनपद सदस्य को जान से मारने की धमकी, पूर्व जनपद सदस्य पर गंभीर आरोप..फर्जी नंबर प्लेट लगे ट्रेलर रोकने पर भड़के पूर्व जनपद सदस्य, एसपी कार्यालय तक पहुंचा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मस्तूरी जनपद अंतर्गत सीपत थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 के वर्तमान जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू को पूर्व जनपद सदस्य देवी प्रसाद कुर्रे द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में जनपद सदस्य ने सीपत थाना, मस्तूरी थाना, यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम रांख में उनके प्रतिनिधि प्रदीप कुमार राठौर हैं। प्रतिनिधि प्रदीप कुमार के अनुसार एनटीपीसी सीपत के राखड़ डैम से राखड़ लोड कर जा रही एक संदिग्ध ट्रेलर गाड़ी देखी गई, जिस पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर अंकित थे। ट्रेलर पर पीछे सीजी 10 बीएम 5327 तथा इंजन साइड में सीजी 10 बीएम 5326 लिखा हुआ पाया गया। जनप्रतिनिधि होने के नाते जब ट्रेलर को रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने पहले अनभिज्ञता जताई, लेकिन सख्ती से पूछने पर वाहन मालिक का नाम बताया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि नंबर प्लेट पर स्टीकर लगाकर कूटरचना की गई थी। इसी दौरान पूर्व जनपद सदस्य देवी प्रसाद कुर्रे का प्रतिनिधि प्रदीप कुमार के मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें उन्होंने कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि उक्त गाड़ी उनके संरक्षण में चलती है और नंबर एक हो या दो, इससे किसी को कोई मतलब नहीं रखना चाहिए। साथ ही जनपद सदस्य को समझाने और मामले में दखल न देने की चेतावनी दी गई। कॉल के दौरान “देख लेने” और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देने का आरोप है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में ओवरलोडिंग को लेकर भी विवाद हो चुका है। 13 अप्रैल को डैम साइड पर जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू, उनके प्रतिनिधि प्रदीप कुमार तथा नरेन्द्र कुमार वस्त्रकार के साथ गाली-गलौच, गुंडागर्दी और धमकी की घटना हुई थी। जनपद सदस्य रेवाशंकर साहू ने बताया कि इससे पहले भी देवी कुर्रे द्वारा तीन-चार बार हमला किए जाने की शिकायत सीपत और मस्तूरी थाने में दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वे और उनका परिवार भयभीत हैं और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। जनपद सदस्य ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात बिलासपुर रामगोपाल करियारे….

जनपद सदस्य द्वारा शिकायत आवेदन प्राप्त हुई है। मामले में सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा को संदिग्ध ट्रेलर वाहन की नंबर प्लेट, दस्तावेज एवं वीडियो फुटेज के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वाहन को थाने लाकर परीक्षण किया जाएगा और यदि फर्जी नंबर प्लेट या कूटरचना पाई जाती है तो संबंधित चालक व वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...