ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मामूली विवाद पर धारदार हथियार से किया हमला, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार……

धमतरी: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में शनिवार रात एक दर्दनाक वारदात हुई। मामूली विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुयश उर्फ सन्नी लहरे (33 वर्ष), ग्राम छिपली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा (25 वर्ष), निवासी छिपली, के रूप में हुई शराब के नशे में शहीद चौक स्थित बरामदे में आरोपी सुयश से गाली-गलौज करने लगा। मामूली विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार कटर से सुयश के सीने और गले के बाएं हिस्से पर हमला कर दिया। घायल सुयश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना खिलेंद्रकांत लहरे द्वारा थाना नगरी में दी गई। सूचना मिलते ही नगरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन थाना नगरी एवं थाना सिहावा की संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक सूचना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। आपकी छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...