ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसके ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकाया शव, बॉयफ्रेंड समेत 2 आरोपी गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कवर्धा जिले में 8 साल पुराने सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बॉयफ्रेंड ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या की और फिर शव को उसके ही दुपट्टे से पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, अमनिया गांव की रहने वाली 14 वर्षीय राजबाई गोड़ का प्रेम संबंध दयाल उर्फ दयालाल बैगा से था। 17 मई 2017 को राजबाई की लाश कोलिहामाड़ा नाला के पास एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना सामने आया। मामला लंबे समय तक ब्लाइंड रहा। साल 2025 में कबीरधाम पुलिस ने पुराने ब्लाइंड मर्डर केस की फाइल दोबारा खोली। एक महिला गवाह के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पहले रमला उर्फ राम धुर्वे को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर दयाल उर्फ दयालाल बैगा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने साफ कहा है कि गंभीर अपराध चाहे कितने भी पुराने क्यों न हों, अपराधी कानून से नहीं बच सकते।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी!