Raftaar News Cg

मूलभूत समस्याओं एवं पट्टे की समस्याओं को लेकर महिलाओं ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन……? जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे धरना चक्काजाम आंदोलन…! 

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क नाली पानी और पट्टे की समस्या को लेकर आज वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर के वासियों ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर पट्टा और मूलभूत समस्याओं की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित वार्ड वासियों ने बताया कि हम सभी वार्डवासी विगत 50 वर्षों से वार्ड क्रमांक 42 में निवास कर रहे हैं, जो पूर्व में पंचायत थी, जिसे हाल ही में नगर निगम में शामिल किया गया है, लेकिन नगर निगम होने के बाद भी वार्डवासियों को अब तक न पानी की सुविधा मिल पाई है, ना नाली निकासी की कोई व्यवस्था वार्ड में की गई है। हमारे द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों और पार्षद के समक्ष से इस समस्या को लेकर बात रखी गई हैं, लेकिन अब तक कोई हल नहीं हुआ है। जिसे लेकर हम आज कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपने पहुंचे हैं। वार्ड वासियों ने आगे बताया कि हमारे पास पूर्व में अजीत जोगी द्वारा दिया गया पट्टा है, जिसे शासन नहीं मानता ना हमें उस पर आवास मिल रहा है, ना ही किसी प्रकार की अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं, बल्कि वार्ड में कुछ लोगों को गलत तरीके से आवास का आबंटन किया गया है। जिसकी जांच कर उस पर रोक लगनी चाहिए। वार्ड वासियों ने जल्द पट्टा दी जाने की मांग की है और कहा है कि यदि जल्द ही वार्ड वासियों की समस्याओं का हल नहीं किया जाएगा तो आगे धरना चक्का जाम जैसे आंदोलन करने पर वार्ड वासी विवश होंगे।

पहले मोहल्ले की महिलाएं पहुंची पीछे से आ गए पार्षद-

आज कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद वार्ड वासियों के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ। महिलाएं अपनी समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी, लेकिन मामला गर्म होता देख वार्ड के पार्षद लक्ष्मी यादव भी महिलाओं के पीछे पीछे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए और अपने लेटरपेड पत्र हस्ताक्षर करवाकर अपने आप को बचाने का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने एक अलग से ज्ञापन बनाकर सभी महिलाओं और वार्ड वासियों से ज्ञापन लिया और उसके निराकरण के लिए तहसीलदार से बात करने का आश्वासन दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....