BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर महिला नर्स ने दी जान से मरवाने की धमकी.. अपराध दर्ज होते ही नर्स पहुंची जेल, पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे थे। सरकंडा पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शरद चन्द्र वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पाटलिपुत्र कॉलोनी राजकिशोर नगर सरकंडा ने 11 नवंबर 2024 को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाया। रिपोर्ट में शरद वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी जिला अस्पताल बिलासपुर में नर्स के पद पर कार्यरत हैं। वहीं अस्पताल में कार्यरत मंजू पाटले नाम की महिला भी नर्स है और उससे उनका अच्छा परिचय है। वर्ष 2022 में दोनों परिवारों की दोस्ती के चलते वे अन्य स्टाफ के साथ रायपुर पिकनिक पर गए थे। इसी दौरान मंजू पाटले ने शरद वर्मा को एक व्यक्ति सतीश कुमार सोनवानी से मिलवाया और उसे मंत्रालय रायपुर का अधिकारी बताते हुए मंत्रालय में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। मंजू पाटले पर भरोसा करते हुए शरद वर्मा ने अलग-अलग किस्तों में सतीश सोनवानी के गूगल पे खाते में 459551 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कई महीनों के बाद भी नौकरी न मिलने पर शरद ने मंजू पाटले और सतीश सोनवानी से अपने पैसों की वापसी की मांग की। इस पर दोनों टालमटोल करने लगे। सतीश सोनवानी ने शरद का नंबर ब्लॉक कर दिया और हाल ही में मंजू पाटले ने भी यही किया। शरद वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी का अस्पताल में सामना होने पर मंजू पाटले ने कहा कि वह पैसा वापस नहीं करेगी और धमकी देते हुए कहा जो करना है कर लो, ज्यादा परेशान करोगे तो जान से मरवा दूंगी। शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस ने महिला प्रधान आरक्षक संगीता नेताम के साथ एक टीम का गठन किया। टीम ने आरोपिया मंजू पाटले को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भूपेश बघेल के खिलाफ विजय बघेल की चुनाव याचिका : हाईकोर्ट में विजय बघेल की गवाही दर्ज, 13 अक्टूबर को ... बालोद एसिड अटैक में बड़ा खुलासा : प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, शादी से इनकार पर कराया ह... GRP के बर्खास्त कांस्टेबल की काली कमाई का हिसाब : 46 लाख की आय में मिली 62 लाख की संपत्ति, ACB ने पे... 4 करोड़ की ठगी और आत्महत्या केस में 4 और गिरफ्तार : शेयर बाजार-तंत्र मंत्र के नाम पर रकम दोगुनी करने... डिप्टी सीएम शर्मा ने IED पीड़ितों को बांटे कृत्रिम अंग : लौटाई आत्मनिर्भरता की उम्मीद, पानी की बोतल ... बिलासपुर में मां के घर ही चोरी : निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों संग मिलकर उड़ाए 6 लाख के जेवर-नगदी, ती... सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की भिड़ंत : 12 वर्षीय बेटे ने भी गंवाई जान, परिवार का दूसरा बेटा बाल-ब... रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल : 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, 5 ASI समेत 22 प्रधान आरक्षक-आरक्ष... बालोद में बदमाशों का आतंक : लाइब्रेरी से लौटते वक्त अज्ञात युवक ने किया एसिड अटैक, रायपुर रेफर दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी : जल्द आ सकता है आरोप पत्र, 1000 करोड़ के आरोपों की जांच में...