BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी फायरिंग कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 की गिरफ्तारी, जमीन और वर्चस्व की रंजिश बनी वजह……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी में हुए नकाबपोश हमलावरों के फायरिंग कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो और आरोपी देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और अकबर खान को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना की जांच में पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले, जिससे गिरोह के हर सदस्य तक पहुंचने में सफलता मिली। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और प्रार्थी नितेश सिंह के बीच जमीन और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने 28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी जनपद कार्यालय के सामने नितेश सिंह और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों पर संगठित अपराध की धारा 111 बी.एन.एस. भी जोड़ी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर कानूनी शिकंजे में लाया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...