ChhattisgarhRaftaar News Cg

पुलिसकर्मी के घर में मिली कक्षा 6 की छात्रा की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप…..

बीजापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के दारापारा इलाके में एक पुलिसकर्मी के घर में कक्षा छठवीं की आदिवासी छात्रा की लाश फंदे से लटकी मिली। मृतका की पहचान 14 वर्षीय चांदनी कुडियम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दुगोली गांव की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की कुछ महीने पहले चांदनी को अपने घर पढ़ाने और बेहतर शिक्षा देने के नाम पर लेकर आया था। लेकिन कुछ दिनों पहले उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार दिया है। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी सुभाष तिर्की और उसकी पत्नी नीरजा तिर्की ने चांदनी की हत्या की है। परिवार का कहना है कि बच्ची घर लौटना चाहती थी, लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया। आरोप है कि मौत के बाद पुलिसकर्मी ने शव को छिपाने और मामले को दबाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन से शव को चुपचाप उसके गांव पहुंचाया गया और परिजनों पर डेढ़ लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया गया। घटना को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि बीजापुर पुलिस अपने ही विभाग के कर्मचारी को बचाने में लगी है। वहीं, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...