ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, तुरतुरिया दर्शन जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, एक की मौत, 17 घायल……

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार को तुरतुरिया दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन डोंगरीडीह के पास पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भोठीडीह और ठाकुरदेवा थाना मस्तूरी से कैवर्त परिवार के लगभग 30 सदस्य पिकनिक और दर्शन के लिए तुरतुरिया, कसडोल जा रहे थे। इस दौरान लवन थाना क्षेत्र के डोंगरीडीह के पास पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।  मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष), के रूप में हुई है।

ये हैं गंभीर रूप से घायल….

  1. कु. प्रिया कैवर्त (20 वर्ष)
  2. खिलेश कैवर्त (10 माह)
  3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त
  4. श्रीमती गंगा कैवर्त (28 वर्ष)
  5. नितेश कैवर्त (26 वर्ष)

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पहले कसडोल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टायर फटने से हादसा होना सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...