BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, शराबी चालकों पर कसा शिकंजा, 1.14 करोड़ से ज्यादा का अर्थदंड……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा। विशेष अभियान के तहत बीते एक माह में 1200 से अधिक शराबी चालकों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उनके वाहन जब्त कर न्यायालय में प्रकरण पेश किए, जिसमें लगभग 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार रुपए का अर्थदंड आरोपित किया गया है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इसमें आधुनिक एल्कोमीटर से मौके पर ही नशे की जांच की जाती है। यातायात पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाना केवल चालक ही नहीं, बल्कि राहगीरों और अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। नशे की वजह से क्लच, ब्रेक और स्टीयरिंग पर नियंत्रण खो देने वाले चालक सड़क हादसों का प्रमुख कारण बनते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन चालकों पर बार-बार शराब पीकर वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही हैं, उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई भी आरटीओ को भेजी जा रही है। वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दी गई है कि वे नशेड़ी चालकों को वाहन न सौंपें, अन्यथा उन पर भी दंडात्मक कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी चालक के नशे में होने की जानकारी मिले तो तुरंत यातायात पुलिस या नजदीकी थाना को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि नागरिकों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे में वाहन चलाने वालों पर और अधिक सख्ती की जाएगी। उनका स्पष्ट संदेश है, शराब पीकर वाहन चलाना अपराध है, जो न केवल स्वयं बल्कि दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...