BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; स्पंज आयरन फैक्ट्री में 30 फीट ऊंचाई से गिरा क्रेन ऑपरेटर, इलाज के दौरान मौत परिजनों ने किया हंगामा, मुआवजे की मांग…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिल्हा क्षेत्र के दगौरी स्थित मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में गुरुवार सुबह काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर मिथिलेश यादव (25) करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन सिम्स अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने मुआवजा दिए बिना शव ले जाने से इनकार कर दिया। काफी देर तक समझाइश के बाद प्रबंधन ने मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। ग्राम भैंसबोड़ निवासी मिथिलेश यादव पिछले पांच सालों से मंगल स्पंज आयरन फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। गुरुवार को रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचा था। काम के दौरान ऊंचाई पर संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर हमेशा लापरवाही बरती जाती है। बिना सुरक्षा बेल्ट या उपकरणों के मजदूरों को ऊंचाई पर काम करने भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पहले भी फैक्ट्री में ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया। बिल्हा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि ऑपरेटर की मौत की सूचना सिम्स से मिली है। पुलिस शुक्रवार को फैक्ट्री जाकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...