ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

 तहसील में रिश्वतखोर कर्मचारी गिरफ्तार, ACB ने 25 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा…..

बस्तर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दरभा तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, दरभा क्षेत्र के सामनाथ बघेल की पत्नी की सर्पदंश से मौत हो गई थी। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई थी, लेकिन भुगतान के बदले तहसील कर्मचारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित साहनु बघेल ने इस संबंध में एसीबी जगदलपुर से शिकायत की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी हेम कुमार पानीग्राही को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। एसीबी अधिकारी रमेश मरकाम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को विशेष न्यायालय, जगदलपुर में पेश किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप! बिलासपुर; सर्पदंश मुआवजा घोटाले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार..CIMS से गिरोह तक पहुंचती थी हर शव की खबर... बिलासपुर; पीएम आवास योजना में बड़ा एक्शन; बिलासपुर में 5,873 अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटें... बिलासपुर; बाल सुधार गृह चौकीदार हत्याकांड बिलासपुर; दूसरे आरोपी की पटना से गिरफ्तारी..8वें दिन भी प्... बिलासपुर; बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस छापा; 9 जुआरी गिरफ्तार..20,700 नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त! रतनपुर NH पर पौधारोपण करा रही महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा, चालक गिरफ्तार..लापरवाही... सीपत; घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक..पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी! केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत; एक महीने में चौथी घटना, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे ...