ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिवार ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा के रिसदी स्थित श्वेता नर्सिंग होम में एक प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतिका की पहचान 24 वर्षीय अंजलि सिंह के रूप में हुई है, जो गोढ़ी की रहने वाली थीं। अंजलि ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन प्रसव के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने समय पर उचित इलाज नहीं किया। अंजलि को गंभीर हालत में दूसरे निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति रणजीत सिंह ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने श्वेता नर्सिंग होम के डॉक्टर मानियारो कुजूर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रणजीत का कहना है कि प्रसव सामान्य रूप से हुआ था, लेकिन जब अंजलि की हालत बिगड़ी, तब अस्पताल ने सही समय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अंजलि का एक और छोटा बच्चा पहले से है, जबकि नवजात शिशु की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच के निर्देश दिए हैं। अगर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...