ChhattisgarhRaftaar News Cg

सड़क हादसा, अज्ञात युवक की मौत, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मानिकपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मानिकपुर फाटक के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रेलवे स्टेशन मानिकपुर के सामने मुख्य मार्ग साइडिंग रोड पर हुआ। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसका रंग गोरा है, दाहिने कान में बाली और हाथ की उंगली में अंगूठी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा किसी भारी वाहन की टक्कर से हुआ है, जिसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मानिकपुर चौकी में पदस्थ सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से फोटो साझा किए गए हैं। फिलहाल शव को जिला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...