ChhattisgarhRaftaar News Cg

रिटायर्ड बीएसपी कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में…….

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मी ने सुसाइड कर लिया। घटना उतई थाना क्षेत्र के रिसाली स्थित हिंद नगर की है। जहां 60 वर्षीय राकेश कुमार तिवारी का शव उनके घर की बालकनी में फंदे से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार, राकेश तिवारी ने पहले ब्लेड से हाथ की नस काटने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर फांसी लगा ली। राकेश भिलाई इस्पात संयंत्र में स्टोर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद वे अकेलापन महसूस कर रहे थे। घटना के दिन उनका बेटा अपनी पत्नी को रायपुर एयरपोर्ट छोड़ने गया था। लौटने पर उसने अपने पिता को फंदे पर लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। करीबी मित्र दीपक दीवान ने बताया कि राकेश तिवारी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, लेकिन पिछले कुछ समय से अकेलापन उन्हें परेशान कर रहा था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...