ChhattisgarhRaftaar News Cg

नवोदय विद्यालय के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित नवोदय विद्यालय में उस समय सनसनी फैल गई जब छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव हॉस्टल के पीछे फंदे पर लटका मिला। मृतक छात्र की पहचान 11 वर्षीय सुनील पोडियामी के रूप में हुई है, जो कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, सुनील कुछ दिन पहले दिवाली की छुट्टी मनाने घर गया था और 29 अक्टूबर को ही स्कूल लौटा था। साथियों के मुताबिक, वह लौटने के बाद से ही काफी उदास था और बार-बार घर जाने की बात कर रहा था। गुरुवार सुबह स्कूल के छात्रों ने उसे हॉस्टल बाथरूम के पीछे गमछे के फंदे से लटकता हुआ देखा। तुरंत इसकी सूचना स्कूल स्टाफ को दी गई, जिसके बाद पुलिस और तहसील टीम मौके पर पहुंची। ASP आर.के. बर्मन और SDOP गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...