BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रतनपुर; शराब के नशे में बेटे ने डंडे से की पिता की हत्या..डांट से नाराज होकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी ने खुद भांजे के घर पहुंचकर किया हत्या का खुलासा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई को ग्राम नवागांव निवासी विमल सूर्यवंशी ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मामा शिवचरण सूर्यवंशी उर्फ पिंटू (38 वर्ष) उसके घर पहुंचे और बताया कि उन्होंने अपने पिता रिखीराम सूर्यवंशी की हत्या कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब पीकर घर लौटा था। इस दौरान खाट पर लेटे उसके पिता ने उसे डांट दिया, जिससे गुस्से में आकर उसने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिखीराम सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर रतनपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की। मामला गंभीर होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवचरण सूर्यवंशी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....