BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मोबाइल पर आ रहे थे अनजान कॉल…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान यामिनी कोसले 22 वर्ष के रूप में हुई है, जो पचपेड़ी के लोहर्सी गांव की निवासी थी और संदीपनी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, यामिनी मंगलवार सुबह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज गई थी, लेकिन दोपहर में वह अकेली ही हॉस्टल लौट आई। शाम करीब 6:30 बजे जब उसकी रूममेट्स वापस लौटीं, तो उन्होंने यामिनी को पंखे से लटकते हुए देखा। तत्काल हॉस्टल संचालक और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल जांचने की बात कही है, क्योंकि उसे लगातार अनजान नंबरों से फोन कॉल आ रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....