Raftaar News Cg

शासकीय स्कूल पंधी में मनाया गया गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का पर्व……. भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान: शर्मा

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंधी में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा के द्वारा की गई। सरस्वती पूजन व ध्वजपूजन के पश्चात् गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया और वीर शहीदों को याद किया गया। विद्यालय की छात्रा निशा व साथियों के द्वारा राष्ट्र गान, राष्ट्रगीत, राजगीत व सरस्वती वंदना की गई। मिडिल स्कूल से छात्रा गीताजंली केंवट के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यार्थियों के हाथों में लहराता हुआ तिरंगा, उनके हर्ष और उल्लास को व्यक्त कर रहा था। साथ ही विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर बसन्तोत्सव पर विचार रखते हुए सभी शिक्षक व छात्रों ने सरस्वती माता की पूजा की। संस्था प्रमुख विद्यालय के प्राचार्य संजय शर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया, जिसमें उन्होंने बसंत पंचमी के बाद मौसम में होने वाले बदलाव के बारे में बताया साथ ही गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व व हमारे संविधान की विस्तार से जानकारी दी, उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों का हित है, उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लचीला है, और हमारी पहचान है। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य संजय शर्मा, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक सुनील पोपटानी, हेमलता वर्मा, रोमा सरकार, अपर्णा त्रिपाठी, अर्चना देवांगन, सुरेश टाइगर, सुभाश्री साहू, हेमंतशर्मा, माधुरी कौशिक, मधु मनहर, तीषू शुक्ला, मॉली गुईन, केशनी साहू, श्रीकांत धर दीवान, आरती सोनी, विजया कुर्रे, चानी ऐरी, आरती शुक्ला, मनोज गुरुदीवान, ओमप्रकाश दुबे, कमला चंद्रा, सीताराम धुरी, बिहारीलाल साहू, अंकित गुलाटी, लक्ष्मी श्रीवास, राजकुमार राठौर, संतोषी यादव, बृहस्पति यादव सहित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे। शाला विकास समिति के सदस्य व ग्राम के गणमान्य नागरिक में रामायण पुरी, जवाहर कैवर्त्य, हरीश श्रीवास, भरतपुरी गोस्वामी, सीताराम वर्मा, धनेश्वर पटेल, लव यादव, संजीव धर दीवान, रमेश केवट, ननकी पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अर्चना देवांगन के द्वारा किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...