BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; दो घरों से 170 पाव अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में हिर्री पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरसेनी में दबिश देकर पुलिस ने दो अलग-अलग घरों से कुल 170 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13,600 रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मौके से कुमारी नायक और राम कुमार नायक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्यवाही के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...