ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर रील्स बनाना पड़ा भारी, धरसींवा पुलिस ने 7 युवकों को किया गिरफ्तार, जुलूस निकालकर भेजा जेल…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। धरसींवा थाना क्षेत्र में 18 से 20 साल के सात युवकों ने धारदार चाकू लहराते हुए रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 धारदार चाकू जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, धरसींवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुरा इलाके के कुछ युवक हाल ही में चाकू लेकर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी धरसींवा को जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीम ने वीडियो में दिख रहे सभी युवकों की पहचान कर उन्हें धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्रशेखर पाल (18), गौरव उर्फ अमन साहू (19), पीयूष रजक (18), समीर साहू (20), अर्जुन कुमार साहू (18), शुशांक नामदेव उर्फ समर देवांगन (19) और अर्जुन यादव (20) शामिल हैं। सभी आरोपी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि सातों आरोपियों के पास से 7 धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ दबंगई दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...