ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति को रास्ते से हटाने रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी से कराया जानलेवा हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार…..

बलौदाबाजार: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सिमगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रचकर प्रेमी से उस पर प्राणघातक हमला कराया। इस हमले में पति उमाशंकर कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी निशा कुंभकार और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि आरोपी निशा कुंभकार की शादी नौ महीने पहले ही उमाशंकर कुंभकार से हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी निशा का पूर्व प्रेमी से संबंध जारी था। पति द्वारा रोक-टोक करने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बताया जाता है कि निशा ने अपने पति को किसी बहाने से सिमगा थाना क्षेत्र के बेमेतरा पुल के पास बुलाया और वहां पहले से मौजूद अपने प्रेमी से उस पर धारदार हथियार से हमला करवाया। हमले में उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उमाशंकर के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्नी निशा कुंभकार को गिरफ्तार किया और फरार प्रेमी को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल घायल उमाशंकर का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...