ChhattisgarhRaftaar News Cg

 तेज रफ्तार ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौके पर मौत  चालक और एक अन्य ने कूदकर बचाई जान……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरिया-परसरामपुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मकान निर्माण की सामग्री लेकर गांव जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में ग्राम सुरसी निवासी 55 वर्षीय प्रताप साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्रताप साहू अपने घर के निर्माण के लिए सरिया से सीमेंट, सरिया लोहा और अन्य निर्माण सामग्री लेकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सरिया-परसरामपुर विद्युत सब स्टेशन के पास ट्रैक्टर चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर खाईनुमा जगह में जा गिरा और ट्रॉली पलट गई। हादसे में प्रताप साहू ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...