ChhattisgarhRaftaar News Cg

महिला ने किया सुसाइड, पिता को लिखा भावुक पत्र, पति और ससुरालवालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां करपावंड निवासी एक महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने सुसाइड से पहले अपने पिता को एक भावुक पत्र लिखा, जिसमें उसने अपने पति और ससुरालवालों पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट लिखा मिला है……

“आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं। ससुराल वाले मुझे घसीटकर मारते हैं, दहेज के लिए तंग करते हैं, आपको भी गालियां देते हैं। मुझे यहां किसी से प्यार नहीं मिलता। आज मेरा चीरहरण हुआ है। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना, उसमें सबूत मिल जाएगा। पापा, मैं बहुत तंग आ चुकी हूं, इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। अपना ख्याल रखना।”

पत्र में आगे महिला ने लिखा कि उसकी तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी, कमर और सिर में दर्द रहता था, लेकिन पति उसे कभी डॉक्टर के पास नहीं ले जाता था, उल्टा कहने पर मारपीट करता था। ससुरालवाले ताने देते थे कि उसके पिता ने कुछ नहीं दिया। उसने अपने पिता से 15 अक्टूबर की सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखने की अपील की है, जिसमें उसने अपनी पिटाई का जिक्र किया है। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108, 115(2), 296, 351(2) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....