BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत कर्मचारी यूनियन चुनाव 15 नवंबर को…सीटू ने भरा नामांकन, मजदूर एकता का लिया संकल्प!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत कर्मचारी यूनियन के चुनाव की तारीख तय हो गई है। आगामी 15 नवंबर को मतदान होगा। जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आ रहा है, विभिन्न संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है। बीएमएस, इंटक और सीटू जैसे प्रमुख श्रमिक संगठन मैदान में उतर चुके हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के साथ ही CITU ने भी जोश और उत्साह के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। सीटू के कार्यकर्ता बाजे-गाजे के साथ एचआर ऑफिस पहुंचे और एकता व संघर्ष के नारे लगाते हुए नामांकन फॉर्म जमा किए। इस अवसर पर सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि आज का दिन केवल नामांकन का नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग की एकता, संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

सीटू का इतिहास सदैव श्रमिकों के अधिकारों, न्यायपूर्ण वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष से जुड़ा रहा है। सीटू ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन ने हमेशा पूंजीवादी शोषण, ठेका प्रथा, निजीकरण और महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई है। हर दौर में कर्मचारियों की सुरक्षा, वेतन वृद्धि और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन किया गया है। पदाधिकारियों ने आगे कहा कि हम सभी साथियों की एकता और संगठन की शक्ति से इस चुनाव को मजदूर हित में लड़ेंगे। जिन मूल्यों के लिए सीटू ने वर्षों तक संघर्ष किया है, उन्हें हम आगे भी जीवित रखेंगे..”मजदूर एकता, संघर्ष और हक की जीत’।” सीटू यूनियन ने सभी कर्मचारियों, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों से अपील की है कि वे आगामी 15 नवंबर को होने वाले चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सीटू के उम्मीदवारों को विजयी बनाएं, ताकि मजदूरों की आवाज और बुलंद हो सके।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...