Cg bordCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में दशहरा मैदान बना जंग का मैदान : डांस के विवाद में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार और एक फरार

कोरबा के मुड़ापार दशहरा मैदान में डांस के विवाद के बाद 22 वर्षीय राहुल उर्फ गोल्डन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है....

कोरबा। दशहरा उत्सव की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार दशहरा मैदान में 22 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ गोल्डन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

डांस को लेकर हुआ विवाद, फिर बढ़ गई बात

मिली जानकारी के अनुसार, रावण दहन कार्यक्रम के दौरान साउंड बॉक्स के पास डांस करने को लेकर राहुल का बिट्टू चौहान से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे बिट्टू के साथी विजय चौहान से भी राहुल की झड़प हो गई। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि इसके बाद बिट्टू, विजय, सीपू चौहान और उनके एक अन्य साथी ने राहुल को कार्यक्रम स्थल से हटाकर पीछे की गली में ले गए। वहां उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

हमले में गंभीर घायल हुआ राहुल

हमले में राहुल को कई गंभीर चोटें आईं। परिजन और आसपास मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बन गया।

तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बिट्टू चौहान, विजय चौहान और सीपू चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद किया है। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

आरोपियों का अर्धमुंडन कर निकाला जुलूस

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए उनका अर्धमुंडन कर जुलूस निकाला। इस कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, घटना से जुड़ा लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

एएसपी ने दी मामले की जानकारी

एएसपी लखन पटले ने बताया कि हत्या के मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगातार तलाश में जुटी है।

मंत्री के पहुंचने से पहले हुई वारदात

बताया जा रहा है कि यह घटना मंत्री लखन लाल देवांगन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले हुई। दशहरा जैसे बड़े सार्वजनिक आयोजन के दौरान युवक की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ पूरे घटनाक्रम के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली की मौत से हड़कंप : पुनर्वास केंद्र में की आत्महत्या, एक साल पहले छोड़... बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार पर सियासत तेज : नाम-स्थान बदलने के आरोपों से गरमाया माहौल, राष्ट्रपति मु... रायपुर में शीतला मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल : विवादित सूचना बोर्ड को लेकर यादव समाज का थाने पर हल्लाबो... बिलासपुर में शराब दुकान में बड़ी सेंधमारी : दीवार तोड़कर शराब की बोतलें और नकदी ले उड़े चोर कोरबा में दशहरा मैदान बना जंग का मैदान : डांस के विवाद में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार और एक फरा... रायपुर जिला अस्पताल में बड़ा फेरबदल : डॉ. संजय कुमार को मिली सिविल सर्जन की जिम्मेदारी, आदेश जारी विजयदशमी पर राजनांदगांव पुलिस ने पूजे शस्त्र : SP अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर की मां शक्ति की आराधन... रसमड़ा स्टील प्लांट हादसे में कर्मचारी की मौत : निदेशक और ठेकेदार पर FIR दर्ज, सुरक्षा में लापरवाही ... भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री : कांकेर के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपा... रामलीला में बड़ा हादसा : हनुमान बने कलाकारों की वेशभूषा में लगी आग, तीन झुलसे और दो की हालत गंभीर