ChhattisgarhRaftaar News Cg

रायपुर जिला अस्पताल में बड़ा फेरबदल : डॉ. संजय कुमार को मिली सिविल सर्जन की जिम्मेदारी, आदेश जारी

रायपुर जिला अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। डॉ. संजय कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया, जबकि डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य संचालनालय में नई जिम्मेदारी मिली....

रायपुर। राजधानी के जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने दो चिकित्सा अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इस बदलाव के बाद अब जिला अस्पताल की कमान डॉ. संजय कुमार संभालेंगे।

विभागीय आदेश के मुताबिक ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अस्पताल के प्रशासनिक संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालनी होगी। वहीं, जिला चिकित्सालय में अब तक इस पद पर कार्यरत डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

दो अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

स्वास्थ्य विभाग के इस आदेश के बाद रायपुर जिला अस्पताल के प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव हुआ है। एक ओर डॉ. संजय कुमार को अस्पताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा अब स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में अपनी सेवाएं देंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली की मौत से हड़कंप : पुनर्वास केंद्र में की आत्महत्या, एक साल पहले छोड़... बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार पर सियासत तेज : नाम-स्थान बदलने के आरोपों से गरमाया माहौल, राष्ट्रपति मु... रायपुर में शीतला मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल : विवादित सूचना बोर्ड को लेकर यादव समाज का थाने पर हल्लाबो... बिलासपुर में शराब दुकान में बड़ी सेंधमारी : दीवार तोड़कर शराब की बोतलें और नकदी ले उड़े चोर कोरबा में दशहरा मैदान बना जंग का मैदान : डांस के विवाद में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार और एक फरा... रायपुर जिला अस्पताल में बड़ा फेरबदल : डॉ. संजय कुमार को मिली सिविल सर्जन की जिम्मेदारी, आदेश जारी विजयदशमी पर राजनांदगांव पुलिस ने पूजे शस्त्र : SP अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर की मां शक्ति की आराधन... रसमड़ा स्टील प्लांट हादसे में कर्मचारी की मौत : निदेशक और ठेकेदार पर FIR दर्ज, सुरक्षा में लापरवाही ... भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री : कांकेर के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपा... रामलीला में बड़ा हादसा : हनुमान बने कलाकारों की वेशभूषा में लगी आग, तीन झुलसे और दो की हालत गंभीर