ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर में शीतला मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल : विवादित सूचना बोर्ड को लेकर यादव समाज का थाने पर हल्लाबोल, पीठाधीश पर केस

रायपुर के शीतला मंदिर में सूचना बोर्ड पर कथित आपत्तिजनक भाषा को लेकर यादव समाज का आक्रोश फूट पड़ा। समाज ने पुरानी बस्ती थाने का घेराव किया, जिसके बाद पीठाधीश नीरज सैनी पर BNS 196(2) में FIR दर्ज हुई....

रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में लगे एक सूचना बोर्ड को लेकर विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। नवरात्र के दौरान बोर्ड पर लिखी भाषा को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति जताई। बुधवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग पुरानी बस्ती थाने पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बोर्ड पर लिखी भाषा को लेकर भड़का आक्रोश

यादव समाज के मुताबिक मंदिर परिसर में लगाए गए सूचना बोर्ड में राउत समाज की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। समाज का कहना है कि इस तरह की भाषा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत करती है। प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड से विवादित शब्द हटाने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

17 अक्टूबर को भी पुलिस से की गई थी शिकायत

मामले में विवाद बढ़ने से पहले यादव समाज के प्रतिनिधियों ने 17 अक्टूबर को पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। समाज की ओर से पुलिस को सूचना बोर्ड की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर समाज में नाराजगी और बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर विधायक देवेंद्र यादव ने उठाया मुद्दा

विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने मंदिर परिसर में लगाए गए बोर्ड की भाषा पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

प्रदर्शन के बाद पीठाधीश पर दर्ज हुआ केस

बुधवार को यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर यादव के नेतृत्व में समाज के लोग पुरानी बस्ती थाने पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस से तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मामले में शीतला मंदिर के पीठाधीश नीरज सैनी के खिलाफ BNS की धारा 196(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब विवादित बोर्ड, उसकी भाषा और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली की मौत से हड़कंप : पुनर्वास केंद्र में की आत्महत्या, एक साल पहले छोड़... बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार पर सियासत तेज : नाम-स्थान बदलने के आरोपों से गरमाया माहौल, राष्ट्रपति मु... रायपुर में शीतला मंदिर विवाद ने पकड़ा तूल : विवादित सूचना बोर्ड को लेकर यादव समाज का थाने पर हल्लाबो... बिलासपुर में शराब दुकान में बड़ी सेंधमारी : दीवार तोड़कर शराब की बोतलें और नकदी ले उड़े चोर कोरबा में दशहरा मैदान बना जंग का मैदान : डांस के विवाद में युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार और एक फरा... रायपुर जिला अस्पताल में बड़ा फेरबदल : डॉ. संजय कुमार को मिली सिविल सर्जन की जिम्मेदारी, आदेश जारी विजयदशमी पर राजनांदगांव पुलिस ने पूजे शस्त्र : SP अंकिता शर्मा ने हर्ष फायर कर की मां शक्ति की आराधन... रसमड़ा स्टील प्लांट हादसे में कर्मचारी की मौत : निदेशक और ठेकेदार पर FIR दर्ज, सुरक्षा में लापरवाही ... भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की धमाकेदार एंट्री : कांकेर के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपा... रामलीला में बड़ा हादसा : हनुमान बने कलाकारों की वेशभूषा में लगी आग, तीन झुलसे और दो की हालत गंभीर